Total Pageviews

Wednesday, 10 September 2025

जिम कॉर्बेट की कहानी

जब मैं दसवी क्लास में पढ़ता था तो एक दिन मेरे पिताजी के एक दोस्त के यहां मैने हार्ड कवर में खूबसूरत पेपर जैकेट में एक किताब देखी जिसमे एक शेर (टाइगर) जंगल में घूम रहा था।  किताब को देखना शुरू किया तो मन किया की पूरी कहानी पढ़ी जाए। मेरे पिताजी के दोस्त ने वह किताब मुझे पढ़ने के लिए दे दी और अगले दिन पूरे दिन उस किताब को ही पढ़ता रहा और किताब पूरी पढ़ लेने के बाद मैं उस किताब के लेखक जिम कॉर्बेट का फैन बन गया। 

जिम कॉर्बेट ने साठ साल की उम्र के बाद ही अपने अनुभव लिखने शुरू किये । उनके लिखने का स्टाइल इस तरह का था कि लगता था कि मैं खुद जंगल में पेड़ के ऊपर बैठा हूं और नीचे खड़े शेर को देख रहा हूं।  बहुत आकर्षक और रोमांचकारी। जंगल के बारे में पढ़ कर  लगता था मैं खुद जिम कॉर्बेट के साथ हूं और अभी शेर मेरे ऊपर उछलने वाला है ।  फिर गोली चलती है। सुबह  वह शेर आसपास की गांव के सभी लोगों के घेरे के अंदर जमीन में पड़ा होता है और उस शेर को मारने वाले हीरो की जय जयकार होती है। जिम कॉर्बेट वाकई जय जयकार के हकदार थे क्योंकि उन्होंने ऐसे शेर मारे थे जो गांव से बच्चों को और बड़ों को उठा ले जाते थे और अगले दिन उनकी लाश जंगल से गांव के लोगों की एक टोली लेकर आती थी।

जिम कॉर्बेट के दादा जी और दादी जी सन 1815 पर आयरलैंड से भारत आ कर यहीं बस गए। इनके पिताजी  क्या जन्म में भारत में ही हुआ था और वह भारतीय सेना में थे और  रिटायरमेंट के बाद  नैनीताल में बस गए थे जहां वह पोस्ट मास्टर के रूप में कुछ समय तक काम करते रहे। उनके नौ बच्चे थे एक ने जिम कॉर्बेट आठवीं संतान थी। इनकी माता जी ने  काफी समय तक नैनीताल में एक रियल स्टेट एजेंट के रूप में भी काम किया। 


सन 1880 में नैनीताल में एक विशाल लैंड स्लाइड हुआ स्नो व्यू वाली पहाड़ी की तरफ और इसमें जिम कॉर्बेट के परिवार की कई प्रॉपर्टी नष्ट हो गई । इसके बाद इनकी माता जी ने उस पहाड़ की दूसरी तरफ वाले पहाड़ पर एक  मकान बताया जिसका नाम गुरने हाउस रक्खा। जिम कॉर्बेट ने अपने जीवन का अधिकार भाग इसी मकान मे गुजारा।

गुरने हाउस घने जंगलों के बीच में था क्योंकि उस समय नैनीताल में  बहुत कम मकान थे और मकान के चारों तरफ घने जंगल थे। बचपन से ही जिम कॉर्बेट को जंगलों में घूमने की आदत थी और वह अपनी गुलेल से अक्सर छोटे-छोटे जीवो का शिकार किया करता था। 8 साल की छोटी उम्र में ही जिम कॉर्बेट को एक छोटी सी शॉटगन बंदूक मिल गई और वह धीरे-धीरे बहुत बढ़िया निशानेबाज बन गये। कुछ समय बाद जिम कॉर्बेट की निशानेबाजी से प्रभावित होकर फौज के एक बड़े ऑफिसर ने उन्हें एक बहुत बढ़िया राइफल भेंट की। इसी राइफल से जिम कॉर्बेट ने अपना पहला आदमखोर तेंदुआ मारा।

जिम कॉर्बेट (जिनका पूरा नाम एडवर्ड जेम्स कॉर्बेट था,) का जन्म नैनीताल में  25 जुलाई सन 1875 को हुआ था । नैनीताल उसे समय ब्रिटिश राज के एक मशहूर हिल स्टेशन के रूप में  विकसित हो रहा था। 

जिम कॉर्बेट ने काफी समय तक  बिहार में  मोकामा घाट में नौकरी की । उसके बाद कुछ समय तक वह भारतीय सेवा में भी रहे  और प्रथम विश्व युद्ध में भी योगदान दिया। 

बाद में जिम कॉर्बेट नैनीताल वापस आ गए और वहां कुछ समय तक नैनीताल के पोस्ट मास्टर के रूप में काम भी काम किया। सन 1915 में जिम कॉर्बेट ने हल्द्वानी के पास छोटी हल्द्वानी नाम का एक उजड़ा हुआ गांव खरीद लिया कालाढूंगी के पास और उसे एक अच्छे गांव की तरह विकसित किया। उन्होंने गांव के चारों तरफ एक ऊंची दीवाल भी  बनवाई गांव की सुरक्षा के लिए और धीरे-धीरे गांव आबाद हो गया। उन्होंने खुद भी अपने और अपनी पत्नी के लिए एक अच्छा सा मकान बनाया और खेती करनी भी शुरू कर दी। आज वह मकान कालाढूंगी में उनके स्मारक के रूप में जाना जाता है जिसके आहाते में उनकी एक मूर्ति भी है।

1944 में उनकी पहली पुस्तक "मैन ईटर्सआफ कुमाऊँ" प्रकाशित हुई और उसने उनको जगत प्रसिद्ध कर दिया क्योंकि उस किताब की कॉपियां पूरे अंग्रेजी पढ़ने वाले विश्व में काफी संख्या में खरीदी गई। इसके बाद तो ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस  ने उनसे और किताबें लिखने का अनुरोध किया और उन्होंने "मैन ईटिंग लेपर्ड ऑफ रुद्रप्रयाग" और "टेंपल टाइगर" नाम की किताब लिखी जो बहुत ही लोकप्रिय हुई ।  उन्होंने दो तीन किताब और भी लिखी।

भारत की आजादी के बाद हुए दंगों से प्रभावित होकर उन्होंने भारत से  जाने का निर्णय लिया। भारत की आजादी के तीन-चार महीने बाद ही वह अफ्रीका में केन्या चले गए जहां पर उन्होंने कुछ समय पहले एक फार्म  खरीदा था।

19 अप्रैल 1955 में  जिम कॉर्बेट सदा के लिए इस दुनिया से विदा हो गए। उन्हें सेंट पीटर्स एंग्लिकन चर्च मैं दफनाया गया जहां आज भी उनका स्मारक पत्थर लगा हुआ है। 

***


 

Tuesday, 9 September 2025

डॉक्टरों की बदलती दुनिया।

एक वरिष्ठ नागरिक जब पीछे मुड़ कर बीते हुए समय को देखता है तो उसे आज की दुनिया बिल्कुल बदली हुई नजर आती है। जीवन के हर क्षेत्र में समय के साथ काफी कुछ बदल गया है और अब पहले जैसा शायद ही कुछ है।

अब आप डॉक्टर को ही देख लीजिए। एक जमाना था जब डॉक्टर अपनी साइकिल पर मरीज को देखने के लिए उनके घर पर आते थे। मरीज को देखते वक्त जीभ देखते थे हाजमे का हाल जानने के लिए , उसके बाद आंखों की निचली पलक  को खोलकर देखते थे कि शरीर में खून की कमी तो नहीं है। छाती पर हथेली रखकर दूसरे हाथ की दो उंगलियों से खटखटाते थे और फेफड़े का हाल मालूम करते थे । फिर  घुटने के ठीक नीचे एक खास तरह की डंडी से हल्के हल्के मारते थे जिससे घुटने के नीचे का पैर का हिस्सा ऊपर नीचे उछलता था। जीभ को बाहर निकाल के और चम्मच से दबाकर अंदर गले को देखते थे। नब्ज भी देखते थे। दाहिने फेफड़ों के ठीक  नीचे अपने हाथ की उंगलियों से दबा दबा कर लीवर को चेक करते थे।

आजकल ऐसा कुछ नहीं होता है। आप डॉक्टर के पास जाते हैं अपनी परेशानी बताते हैं और वह फौरन कई टेस्ट लिख देते हैं जिन्हे कराने में कभी-कभी काफी पैसा खर्च होता है। फिर आप वापस डॉक्टर साहब के पास जाते हैं टेस्ट की रिपोर्ट लेकर और डॉक्टर पर्ची लिख देते हैं जिसमें केमिस्ट की दुकान से मिलने वाली दवाइयां होती है। पुराने जमाने में ज्यादातर दवाइयां डॉक्टर खुद अपनी ही क्लिनिक से देते थे, अपने कंपाउंडर से बनवाकर। अब कंपाउडर नाम का जीव कहीं नहीं दिखाई देता है।

आजकल एक फर्क यह भी हो गया है कि ज्यादातर डॉक्टर स्पेशलिस्ट है यानी हार्ट का अलग डॉक्टर, लीवर का अलग डॉक्टर , नाक और गले का अलग डॉक्टर, किडनी का अलग डॉक्टर, चमड़ी (skin) का अलग डाक्टर , पाचन संस्थान का अलग डॉक्टर इत्यादि। कुछ नाम इस प्रकार है स्पेशलिस्ट के  - Gastroenterologists, cardiologist, urologist, nephrologist, Hematologists, Neurologists, Gynecologists, 
Oncologists, Ophthalmologists, Otolaryngologists (they check ear, nose,throat etc), Immunologists and quite a few more . 

ऐसा भी देखा गया है कि एक डॉक्टर जब अपने  स्पेशलाइजेशन की दवाई देता है तो कभी कभी शरीर के दूसरे ऑर्गन जैसे किडनी या लीवर खराब हो जाते हैं। फिर उनका इलाज करने के लिए दूसरे स्पेशलिस्ट के पास जाना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को होती है जिनके पास इतना पैसा नहीं होता है कि वह एक स्पेशलिस्ट से दूसरे स्पेशलिस्ट के चक्कर काटते रहें , टेस्ट करवाते रहे और महंगी  दवाइयां खाते रहें । स्पेशलिस्ट डॉक्टर की फीस भी काफी अधिक होती है और वह टेस्ट भी बहुत महंगे कराते हैं। कभी-कभी डॉक्टर खास नाम की  ऐसी दवाइयां लिख देते हैं जो उनके बगल की क्लीनिक पर ही मिल सकती है और कहीं नहीं और वह दवाइयां आमतौर पर इसी तरह की और दवाइयां से कई गुना ज्यादा दाम की होती है और कभी-कभी तो ऐसी कंपनी होती है जिनका नाम भी गूगल सर्च करने पर मुश्किल से मिलता है।

खर्च बचाने के लिए गरीब आदमी कभी कभी  होम्योपैथी डॉक्टर की तरफ भागता है पर अब होम्योपैथी डॉक्टर भी बदल गए हैं। पुराने जमाने में होम्योपैथिक डॉक्टर काफी अच्छी तरह हाल पूछने के बाद  अपने ही क्लिनिक से दवाइयों की पुड़िया दे देते थे बहुत कम दाम में। आजकल होम्योपैथी डॉक्टर भी मोटी फीस लेने लगे हैं और अपनी ही क्लिनिक से कई दवाइयों की पूरी बोतलें दे देते हैं (जब की पांच प्रति ही दवा उस बीमारी के लिए काफी होती है)। इन बोतलों का दाम काफी होता है और इलाज होने के बाद वह बेकार पड़ी रहती हैं।

यह सब होने के बावजूद कभी कभी ऐसे भी डॉक्टर मिल जाते हैं जो मरीज को काफी समय देते हैं मर्ज समझने के लिए, जो जहां तक  बहुत जरूरी न हो तो टेस्ट भी नहीं करवाते, जो अच्छी क्वालिटी की सस्ती दवाइयां ही देते है।
अगर आपका वास्ता ऐसे ही डॉक्टरों से पड़ता है तो आप कहते है की डॉक्टर तो भगवान है।

*** 






 

TWAM TAT ASI - THOU ART THAT




It is a fashion to ape the west lately. The richer you are, the more western you are. There is nothing  wrong in this provided that we carry along our own good values. The tragedy is that there is a general assumption that all that was  in our old book of wisdom and knowledge amounted to zero wisdom.

"I have never found one among them who could deny that a single shelf of a good European library was worth the whole native literature of India and Arabia."  - Thomas Babington Macaulay

The fact was that they had a deep scrutiny into our ancient wisdom.

 A classic example is "Surya Siddhanth"  written at least a thousand years before Newton and his apple story about the discovery of Earth's  gravitation. It is not just about  gravitation but also contains detailed information about our solar system that matches the present scientific knowledge.

West was once sceptical of yoga and mocked it. People in India also, the pseudo intellectual class, started mocking yoga. Then in the second half of 20th century yoga became acceptable to the west and at this point in time it became acceptable to this class in India' also.

Yoga is not just , as is believed by common man, a few physical postures of body. This physical exercise , known as AASAN , is only a part of yoga and it is known as Hath yoga. Other parts of yoga are Gyan yog , Bhakti yog and Karm yog. 

The ultimate purpose of yoga is Moksha, which means the soul getting rid of the trap of countless cycles of births and deaths.

If we go back in time we find that around two thousand years back there was a great metaphysical philosopher by the name of Patanjali who is credited for having authored a great book of yoga called "Yoga Sutra". At a subsequent date a commentary on these Yoga Sutras was also written and most  scholars are of the opinion that this commentary was written by Patanjali himself though there is some controversy in this matter. 

For hundreds  of years Patanjali's Yog Sutra remained in obscurity until it was resurrected by Swami Vivekananda in his book Rajyoga  which contained the yoga Sutra of Patanjali and a beautiful  detailed commentry on these yoga sutras.

Yoga as understood and popularised in the west is generally the physical part of yoga which is essentially called Hath yoga. Even the meditation part of it, as practiced in the west,  is essentially some kind of executive meditation which does not follow the strict principles of Patanjali. 

The real purpose of yoga is, as the word YOGA denotes, the union of Shakti the mysterious energy hidden in the mooladhar chakra of the body (the bottom energy point) , to Shiva in the Shahasra chakra (the top most energy point) at the top of the crown. It is believed that when this happens, the soul is resurrected from the bond of the cycles of births and deaths and joins the great primordial energy called Brahma.

It is maintained that the prime energy in every living being, known as soul, is a part of the fountainhead of all energy, the DIVINE. 

 One of  the four MAHAVAKYAS (the four great sayings of Upnishad) is TAT TWAM ASI - you are that.

***


Monday, 8 September 2025

ये आप क्या दवा खा रहे हैं ?

मैं अपने एक दोस्त के घर गया था। थोड़ी देर में उनकी पत्नी चाय दे गईं। जैसे ही चाय आई उन्होंने झट एक गोली मुंह में रख दी और उसे चाय के साथ निगल लिया।

"ये कौन सी दवाई खा रहे हैं आप" मैने पूछा।

"डिस्प्रिन" ,उन्होंने जवाब दिया, "सिर में दर्द हो रहा है"

आपके पेट में कब्ज़ तो नहीं है ? मैने पूछा।

पता चला कि कब्ज़ तो है ही , साथ में ब्लड प्रेशर के भी गिरफ्त में है। और खाना जरूरत से ज्यादा खाते हैं खासकर बाजार के तले हुए नमकीन स्नैक्स। और वह खानपान को ठीक करने के बजाय गोलियां खाते रहते हैं।

काफी लोग बेमतलब ही केमिस्ट से खरीद कर दवा ले लेते हैं। कोई यह नहीं सोचता है कि वो समस्या क्यों हो गई जिसके लिए दवा लेने की जरूरत पड़ गई। सिर का दर्द एक बीमारी नहीं है। वह सिर्फ एक सिम्पटम है जिसके कई कारण होते है। लक्षणों (symptoms) को दबाने से बीमारी नहीं जाती है।  पैरासिटामोल , ब्रूफेन आदि दवाइयां लोग खा रहे है बिना यह पता किए कि तकलीफ क्यों हो रही है।

यह आप अच्छी तरह समझ लें कि हर दवा का साइड इफेक्ट भी होता है। नियमित रूप से दर्द  की दवा लेते रहने से किडनी और लीवर खराब होने लगते हैं और फैटी लीवर जैसी बीमारियां शरीर को पकड़ लेती है। 

आपका  स्वास्थ्य सिर्फ दवाइयां की मदद से ही ठीक नहीं हो सकता है । इसके लिए यह भी जरूरी है  कि आपका खाना पीना ठीक हो और उचित नींद भी आती हो। यह भी जरूरी है कि आप कितना शारीरिक परिश्रम करते हैं।

अधिकतर  बीमारियों की जड़ पेट है और पेट की समस्या आपके खानपान से शुरू होती है। इसलिए यह जरूरी है आप जहां तक हो सके घर का बना हुआ स्वस्थ खाना ही खाइए। बाजार में बिकने वाली, दिखने में आकर्षक और खाने में स्वादिष्ट चीजों से बचकर रहे , खासकर उन चीजों से जिन्हें हम जंक फूड कहते है जैसे नूडल्स,पिज्जा , बर्गर , हलवाई की दुकान का तला हुआ सामान वगैरह। 

रेस्टोरेंट के स्वादिष्ट खाने में भी केमिकल्स मिलाए जाते है जैसे सोडियम मोनो ग्लुकोनेट जिससे खाना बहुत स्वादिष्ट पर हानिकारक हो जाता है। इस तरह के खाने में नमक भी बहुत होता है जो आपके स्वास्थ के लिए हानिकारक है। अक्सर बड़े रेस्तरां का खाना बासी भी होता है जो कई दिनों तक डीप फ्रिज में रक्खा हुआ होता है। 

एक और बात कहना आवश्यक है और वह यह है कि अक्सर दिन भर में कई दवाइया खानी होती  है जिन से कुछ दवाइयां एक दूसरे पर बुरा प्रभाव डाल सकती है । इसलिए यह जरूरी है इस बात को पूरी तरह से सुनिश्चित कर लिया जाए की कौन सी दवा कब खानी है और कौन-कौन सी दवाइयां के बीच में कितना अंतर रखना है  नहीं तो आपका स्वास्थ ठीक होने का बजाय बिगाड़ सकता है। इसी तरह कुछ खाद्य पदार्थ भी दवाइयां पर असर डालते हैं और  दवाइयां का सेवन करने के दिनों में इनका कितना इस्तेमाल कर सकते हैं यह पता करना जरूरी है  ताकि  उनसे स्वास्थ्य पर बुरा असर ना पड़े।

एक बात और। छोटी छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए एलोपैथी दवा की गोली निग़लना सही बात नहीं है। अगर गले में खराश आ गई, हल्की सर्दी लग गई तो पहले नमक के गरारे कीजिए , तुलसी काली मिर्च की चाय पीजिए। 
अगर इससे समस्या हल नहीं होती है तभी दवाई लीजिए। अगर सिरदर्द रहता है तो पहले हाजमे को चेक करें क्योंकि अक्सर पेट की खराबी और कब्ज़ की वजह से ही सिर दर्द रहता है।

अगली बार छोटी मोटी शारीरिक परेशानी होने पर पेटेंट दवा की तरफ हाथ बढ़ाने से पहले अपने आप से पूछिए कि ये मैं क्या खा रहा हूं।

***

कुछ बातें टेलीफोन के बारे में

एक जमाने में मोबाइल फोन नहीं हुआ करते थे। और देखा जाए तो डेढ़ सौ साल पहले पुराने वाले टेलीफोन भी नहीं हुआ करते थे। 


टेलीफोन का आविष्कार 19वीं के उत्तरार्ध में हुआ और इसका व्यवसायिकरण बीसवीं  सदी केआते-आते होने लगा। सबसे पहले टेलीफोन शायद न्यूयॉर्क शहर में आए और 20वीं सदी के पहले कुछ दशकों में यह पूरे विश्व में फैलने लगे 

पहले टेलीफोन कुछ दूसरी तरह के होते थे । और आपको अगर किसी को फोन करना होता था तो यह एक टेलीफोन एक्सचेंज के माध्यम से होता था जहां पर आपको उसका नंबर बताना पड़ता था और टेलीफोन एक्सचेंज में आपके नंबर का तार उसे नंबर के तार से जोड़ दिया जाता था और बातें शुरू हो जाती थी। 

फिर टेलीफोन के डिजाइन  बदलने लगे और ऑटोमेटिक प्रणाली भी शुरू हो गई जिससे आप खुद ही दूसरे का नंबर मिल सकते थे। यह टेलीफोन शुरू शुरू में काले रंग के होते थे।

 पर बाद में कई सुंदर रंगीन डिजाइन में भी आने लगे।


20 सी सदी के मध्य तक कुछ भविष्यवक्ताओं ने यह कहना शुरू कर दिया था की एक समय ऐसा आएगा जब लोग कहीं पर से भी  अपनी एक छोटा से यंत्र से बिना किसी तार के  किसी  से संपर्क कर सकेंगे। निकोला टेस्ला ने तो1926 में ही यह कह दिया था कि भविष्य में ऐसे फोन आएंगे जिन्हें जेब से निकाल कर संसार के किसी भी कोने से संपर्क किया जा सकेगा।

भारत में 20वीं सदी के अंत तक तार वाले पुराने टेलीफोन ही लोकप्रिय रहे पर 1990 के दशक में धीरे-धीरे नए जमाने के शुरुआती बेतार मोबाइल फोन का आना शुरू हो गया। इस समय के मोबाइल फोन की लोकप्रिय कंपनियां थी एरिकसन और नोकिया जिन्हेंने मोबाइल फोन मार्केट पर अपना डंका बजा रखा था। 

यह फोन आजकल के मोबाइल फोन से बहुत फर्क थे। एक छोटे से मोबाइल फोन में ऊपर एक स्क्रीन होता था और उसके नीचे जीरो से  नौ तक नंबर होते थे। आपको किसी दूसरे को टेलीफोन करने के लिए उसके नंबर को टाइप करना पड़ता था और फिर एक बटन दबाना पड़ता था जिससे टेलीफोन कनेक्ट हो जाता था और बातें शुरू हो जाती थी। 

यह फोन बहुत महंगे थे और इसमें बातें करने के बहुत ज्यादा पैसा पड़ते  थे। मैंने एक बार  2001 में ऐसे ही एक फोन का इस्तेमाल किया था और उसके लिए मुझे हर मिनट के लिए ₹8 देने पड़े थे जबकि टेलीफोन में 3 मिनट के लिए तब शायद 15 पैसे होते थे। 

धीरे-धीरे इन छोटे से मोबाइल फोन में कई अच्छे फीचर्स आने लगे जैसे की कई तरह के गेम्स, कैमरा, दूसरे को लिखित संदेश भेजने की सुविधा जिसे SMS कहा जाता है। इसके अलावा कई ऐसी सुविधा आ गई जिन्हें एप्स कहते हैं जैसे फेसबुक गूगल प्लस, reddit , linked in , quora इत्यादि। यहीं से स्मार्टफोन की शुरुआत होती है।

 बिना टाइप करने वाले touch सिस्टम के स्मार्टफोंस का आना जब शुरू हुआ तो पहले यह छोटे साइज में आए और फिर बड़े साइज में आने लगे।

21 सी सदी के दूसरे दशक में चीन भी मोबाइल फोन के उत्पादन में जोर-शोर से आगे आया और उसके फोन सस्ते होने की वजह से पूरे विश्व में लोकप्रिय हो गए । इस तरह नोकीया और इरेक्शन कंपनियों की mobile market में  पकड़ कम होती चली गई। 

आज यह हाल है कि भारत जैसे कम समृद्ध और ज्यादा गरीबी वाले देश में भी बहुत ही कम आमदनी वाले मजदूर इत्यादि के पास भी स्मार्टफोन आ गए जिस पर वह अपने ग्राहकों से संपर्क करके अपना कामकाज आसान करने लगे। मोबाइल फोन डाटा भी पहले से काफी सस्ता हो गया जिससे कमजोर वर्ग के लोग भी स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने में सक्षम हो गए।

स्मार्टफोन आने की वजह से सस्ते कैमरा, सस्ती घड़ियां , सस्ते कैलकुलेटर , टॉर्च इत्यादि की मार्केट में भी काफी भूचाल आया और उनके खरीददारी  करीब करीब खत्म हो गई। 

आगे क्या होने वाला है यह तो पता नहीं पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आने पर अब बहुत तेजी से टेक्नोलॉजी का विकास हो रहा है और कुछ भी संभव हो सकता है। कुछ असंभव नहीं है। 

***

कुछ बातें बॉलीवुड फिल्मों की

सिनेमा की बातें 

बचपन मे सिनेमा देखना बड़ा मुश्किल होता था हालांकि मन बहुत करता था। अगर हम कोई फिल्म देखने की जिद करते थे तो पहले बड़े लोग जाकर वह फिल्म देखते थे और अगर वह हमारे देखने लायक हुई तभी हम जा सकते थे । साल में मुश्किल से एक या दो फिल्म देखते थे ।

फिर यूनिवर्सिटी आने के बाद फिल्म देखने का बिना रुकावट के सिलसिला शुरू हुआ। 

बचपन में मुझे दिलीप कुमार बिल्कुल पसंद नहीं था क्योंकि करीब-करीब हर फिल्म में वह आखिर में मर जाता था और  ऐसी मनहूस एक्टिंग करता था की मूड खराब हो जाता था। राज कपूर अच्छा लगता था क्योंकि वह हमेशा बच्चों के पसंद की एक्टिंग करता था। 

यूनिवर्सिटी पर आने के बाद जब सिलसिला शुरू हुआ फिल्म देखने का तो देवानंद की कई फिल्म देखी। देवाराम अब अच्छा लगने लगा। लटके झटके वाला एक्टर था जिसके पुराने फिल्म देखकर खासकर 1950 के दशक के बहुत हंसी आती है हालांकि कुछ फिल्मों में उसने बहुत ही शानदार एक्टिंग की थी।

उस जमाने में छोटे शहर में रहता था तो वहां सिनेमा हॉल भी छोटे हुआ करते थे और  सुविधाओं की कम थी।  इलाहाबाद यूनिवर्सिटी आया तो  काफी बड़ा शहर होने की वजह से वहां पर सिविल लाइंस में दो बहुत अच्छे सिनेमा हॉल मिल गए पैलेस और प्लाजा । उसके अलावा निरंजन भी बहुत अच्छा  सिनेमा हॉल था। उस जमाने में हमें स्टूडेंट कंसेशन मिलता था और  ₹1 में फिल्म देखी जा सकती थी। 

फिर लखनऊ आ गया और यहां पर कई बहुत अच्छे सिनेमा हॉल थे खासकर अंग्रेजी फिल्मो वाला मैफेयर सिनेमा हॉल।

फिर नौकरी करने दिल्ली चला गया और वहां तो बहुत ही शानदार सिनेमा हॉल हुआ करते थे जैसे गोलचा शीला रीगल ओडियन वगैरह। बहुत फिल्में देखी दिल्ली में, अंग्रेजी फिल्में भी और हिंदी फिल्में भी। कनॉट प्लेस के सिनेमा हॉल में टिकट मिलने बड़ा मुश्किल होता था खासकर छुट्टी के दिनों में। कई बार भीड़ में खड़ा रहता था और देखता था कि किसी के पास फालतू टिकट हो तो उससे ले लिया जाए । अक्सर ऐसे टिकट मिल जाया करते थे और अगर नही मिलते थे सो कनॉट प्लेस के चक्कर लगाने , कॉफी पीने और डोसा खाने का आनंद लेते थे।


उसे जमाने में और आजकल में फिल्मी दुनिया में काफी अंतर है । उसे जमाने में न टीवी था न लैपटॉप था और न हीं स्मार्टफोन थे। मनोरंजन का केवल एक ही साधन था और वह था फिल्में। 
एक्टर्स की लोकप्रियता बहुत थी और कहीं भी किसी एक्टर को देखकर हजारों की भीड़ जमा हो जाती थी क्योंकि एक्टर्स को हम सिर्फ एक बार कभी कभी पर्दे पर ही देख पाते थे। फिल्मी मैगजींस की भी बहुत लोकप्रियता थी। उस जमाने की सबसे ज्यादा लोकप्रिय मैगजीन थी फिल्म फेयर। बाद में तो बहुत सारी फिल्म मैगजीन प्रकाशित होने लगी 70 के दशक के आसपास। इनमें स्टारडस्ट और  स्टार  ऐंड स्टाइल काफी लोकप्रिय थी ।उसके अलावा भी कई और मैगजीन थी। 

हमारे बचपन में सुपरस्टार नही होते थे । तीन बड़े एक्टर थे देवानंद राज कपूर और दिलीप कुमार। इसके अलावा कई और एक्टर थे पर उन एक्टर्स की लोकप्रियता काफी ज्यादा नहीं थी। 

फिर 1969 में एक बहुत बड़ा धमाका हुआ और फिल्म जगत में राजेश खन्ना का प्रवेश हुआ। पहले कुछ सालों में उसने पूरे भारत को हिला कर रख दिया । 5 साल के बच्चे से 70 साल के बुड्ढे तक सभी राजेश खन्ना पर दीवाने थे । ऐसा ना कभी पहले हुआ था ना कभी उसके बाद हुआ। अमिताभ बच्चन भी एक बहुत ही सफल कलाकार था पर उसने राजेश खन्ना जैसा धमाका नहीं किया। पर जहां अमिताभ बच्चन एक बहुत बड़े सुपर  स्टार के रूप में फिल्मी दुनिया में कई दशकों तक जमा रहा  वहीं राजेश खन्ना एक टूटते तारे की तरह चार-पांच साल के बाद अपने लोकप्रियता खो बैठा और उसकी फिल्में धड़ले से फ्लॉप होने लगी। 

अब फिल्मी दुनिया में वह बात नहीं रही जो फिल्मी दुनिया के स्वर्णिम काल में हुआ करती थी। अब बड़े सिनेमा हॉल जिसमें 70 मिलीमीटर के परदे पर फिल्म देखने का मजा ही कुछ और था बंद हो चुके हैं और अब एक बीमारी की तरह मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल सभी शहरों में पैदा होते जा रहे हैं । फिल्म देखने का  कोई मज़ा नहीं है अब। पहले फिल्म स्टार के पीछे कैमरा लिए फोटोग्राफर दौड़ते रहते थे और बड़ी मुश्किल से उनकी फोटो खींच पाती थी । आजकल के अभिनेता और अभिनेत्री किराए के फटॉग्रफर्स को लेकर अपनी फोटो खिंचवाते हैं ताकि वह लोकप्रिय रह सके। 

जिस तरह से इंटरनेट का विकास हो रहा है और स्मार्टफोन एक से एक बढ़िया बनते चले जा रहे हैं वह समय दूर नहीं है जब बॉलीवुड का सितारा अस्त हो जाएगा और छोटे-मोटे फिल्म स्टार अपने वीडियो फिल्म बनाकर यूट्यूब या अन्य साधन से भारतवासियों को दिखाएंगे। एक कहावत है हर कुत्ते के दिन होते हैं। यह कहावत फिल्म स्टार्स पर भी चरितार्थ होती दिखाई दे रही है। 

***

मुंबई की कहानी

मुंबई भी कभी बंबई था ।

आज से कई सौ साल पहले बंबई या मुंबई नाम का कोई शहर नहीं था।  जिस जगह आजकल एक बात विशाल शहर है वहां पर सात छोटे-छोटे द्वीप हुआ करते थे जिनके बीच में समुद्र का पानी था। तब यहां कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था की  समुद्र की जगह जमीन आ जाएगी और एक मेट्रोपॉलिटन शहर बन जाएगा। 

कहते हैं कि इन द्वीपों पर कोली नाम के आदिवासी रहते थे अनादि काल से। आज से सैकड़ो साल पहले यहां पर अजंता की एलिफेंटा की गुफाएं की कलाकृतियां बनी और करीब एक  हजार साल पहले वालकेश्वर का प्रसिद्ध मंदिर  की स्थापना हुई। हाजी अली की दरगाह जो वर्ली में है उसका निर्माण आज से करीब 600 साल पहले हुआ था। उसे जमाने में छोटे-मोटे राजाओं के कंट्रोल से हट कर यह दीप समूह गुजरात सुल्तानत में समा गया था।

इसी समय काल में ब्रिटेन के, पुर्तगाल के, डच साम्राज्य के 
और फ्रांसीसी साम्राज्य के जहाजी बड़े पूरी दुनिया में अपना साम्राज्य स्थापित करने के लिए घूम रहे थे । आज से 500 साल पहले इन द्वीपों पर पुर्तगाल का कब्जा हो गया। उन्होंने इन द्वीपों का नाम बॉम्बेन रख दिया। पुर्तगालियों ने यहां पर कई चर्च बताएं और मजबूत किले बताएं। 

यह द्वीप समूह एक प्राकृतिक बंदरगाह के रूप में बहुत ही अमूल्य थे और इन पर बहुत से पाश्चात्य देशों की नजरें थी जिसमें ब्रिटेन भी एक था। शब्द 1661 में ब्रिटेन के राजकुमार की शादी पुर्तगाल की राजकुमारी के साथ हो गई और दहेज में यह दीप समूह ब्रिटेन को भेंट कर दिए गए और तब यह ब्रिटिश साम्राज्य के कब्जे में आ गया। ब्रिटेन के नरेश ने इन्हे ईस्ट इंडिया कंपनी को सौंप दिया। 

ईस्ट इंडिया कंपनी ने द्वीपों को जोड़ने का काम शुरू किया और यह 18वीं शताब्दी के अंत तक पूरा हो गया और इस तरह यह द्वीप समूह एक बड़े शहर में परिवर्तित हो गया। फिर इसका विकास बहुत तेजी से हुआ और जिसे आज दक्षिण मुंबई कहते हैं वह  भव्य शहर की तरफ परिवर्तित होने लगा।

धीरे-धीरे मुंबई का विकास एक बहुत बड़े समुद्री बंदरगाह के रूप में हो गया और बहुत तेजी से विकास के कारण यह एक बहुत बड़ा व्यावसायिक केंद्र भी बन गया । यहीं से अंग्रेजों ने भारतीय रेलवे की पहली ट्रेन चलाई जो मुंबई से पूना के लिए रवाना हुई ऐसा कहते हैं। 

आजादी के बाद और भाषाओं के आधार पर राज्यों का पुनर्गठन होने पर मुंबई महाराष्ट्र राज्य की राजधानी बन गया। फिर तो इसकी आबादी तेजी से बढ़ने लगी और यह आवश्यक हो गया कि इसके नजदीक एक दूसरे शहर की स्थापना की जाए जिससे मुंबई शहर पर जनसंख्या का बुरा दबाव ना पड़े। इस तरह नवी मुंबई का निर्माण शुरू हुआ और आज वह एक बड़े शहर के रूप में उभर कर सामने आया है। 

यह तो है मुंबई की कहानी। मुंबई शहर में खासकर दक्षिण मुंबई में अंग्रेजों का और पारसी समुदाय का कितना बड़ा योगदान है यह मैं फिर कभी बताऊंगा। आज के लिए इतना ही काफी। 

***

Sunday, 7 September 2025

YOU ARE WHAT YOU EAT

YOU ARE WHAT YOU EAT


In my childhood we used live (as was very common at that time for middle class families) in a big house with a big compound. Separated from the main house was the location of the kitchen and pantry. 

Kitchen was quite a big room with shelves for keeping utensils , an area for cooking and an area for eating food.

There was no dining table, no chairs. There were half a dozen low stools for Thali (large mixed alloy plates) and katori (metal bowls) were placed on these stools as we sat on a cushion on the floor for eating food comprising of cooked vegetables
boiled rice, roti (flatbread), Dal (lentils) and a couple of vegetables.
There was also a bowl of Dahi (Indian yogurt) and some pickles and a chutney.

The food was freshly  prepared on wood fire in a brick-and- mud choolha (stove) and served hot. 

Our fast food was always prepared at home. Fried crisp chyura (rolled rice) mixed with roasted or stir fried peanuts ; rice puffs (murmura), roasted chana, simple roti with Achar (pickles) etc.

There is a sea change in how and what we eat today. There is a craze for Maggi,  pizza, burgers, a variety of biscuits and other ready to  eat snacks  full of  chemicals for preventing fungus and humidity, enhancers for flavour, taste and appearance, lots of artificial sweetners, cheap oils and possibly some amout of pesticides. And instead of nutritious drink of lemon water, lassi, aam panna, or fresh fruit juices there is a craze for variety of colas loaded with a huge about of sweetners and preservatives and packed months back in plastic bottles. 

Another problem now is how we get our food. In  the westen countries and particularly in USA people generally don't cook food at home particularly the bachelors or small families. They get their food online and this food is prepared in large commercial kitchen where God only knows what are the ingredients used for cooking these eatables. Generally these food items are prepared weeks back and kept in deep freeze to be heated and  delivered by delivery boys. 

The milk that we drink is full of oxytocin injected to cows and buffaloes before milking them. Herbivorous animals like cows are given meat as feed in some of the western countries. There are lots of chemicals, pesticides and herbicides in the crops we grow and the fruit we eat right from the time the land is prepared for sowing , up to the time of the ready standing crops. There are chemicals like carbide to enhance the looks of fruits and vegetables even at the point of sale. The table salt that we eat also contains chemicals like ferro cyanide as an anti humidity agent. The loaf of bread that we eat at breakfast is full of variety of chemicals. It is no longer the bread that our grandfathers ate in their youth. There are taste enhancers and color additives and so called preservatives in almost every packet of food item sold it the market.

Unfortunately this  malady has caught up in the so called developing countries also, particularly in the  cities where there are modern market complexes and where super fast home delivery is available.

It has been said that YOU ARE WHAT YOU EAT. When you habitually eat junk food your body goes into a silent and deep protest. The result is a variety of  troublesome diseases. The western countries are for a long time suffering from obesity because of a heavy and persistent dose of junk food. People in South East Asia consider the western countries as role models and try to imitate them. the result is a prolification of obesity in the rich and middle class population of these countries.

There was a time when the home- visiting family doctor was sufficient to cure you of most of the diseases without any expensive tests or expensive specialist doctors . But now there is such a heavy dose of harmful food items that each city is full of not only general practitioners but specialist for each part of your body. These doctors prescribe expensive tests and medicines, the cost of some of which runs into thousands of rupees. And while there were very few hospitals apart from the civil hospital or dispensary a few decades back, we have good number of super speciality hospitals in most cities. In India cancer was disease which rarely afflicted people some decades back and a person who got this had to go all the way to Mumbai (then known as Bombay) for treatment. Now in all big cities there are  half a dozen or more hospitals catering to specialised treatment for cancer, so rampant has this disease become because of unhealthy living and a life of junk food. One in three Australians are at present suffering from skin cancer according to several reports. Colon cancer has the highest percentage of patients in USA. Breast cancer has become very common among women

It is time people all over the world woke up and understood the relationship of food and health. otherwise with unethical commercialisation of our basic food mankind as a bleek future.

***

Wednesday, 18 June 2025

an old timer's nostalgia.

The Allahabad of mid 1950s

Britishers came to India as traders but eventually became the rulers of India. They  moved North West from Bengal  and gradually captured power in whole of  India. 

what is now Uttar Pradesh was known as United provinces of Agra and Oudh and its  capital at  first was Allahabad. 

Britishers then  planned an entirely modern extension of Allahabad City. Allahabad  University, grand administrative buildings, wide roads, lush green parks and modern markets were the result of a very good planning. The market for the Britishers in Allahabad was named civil lines market. Britishers also constructed beautiful spacious bungalows, libraries and theatres.

Till the1950s civil lines market used to be a very posh , very clean,  single storied, uncrowded  and open market place. There were two cinema hall. One of them was plaza and the other was called palace . Palace cinema hall showed english movies only. It was originally meant for the so called white gentry. Even  after independence of India, palace cinema hall continued to show only English movies for quite sometime.


In 1950s and 1960s Balcony and first class in cinema halls cost rupees 2.25 and rupees 1.25 respectively and there was a student concession also on production of an identity card. 

In late fifties several eating places were there in civil lines. There was a trade mark Indian Coffee House. There was the high status Guzdhars restaurant. There was also a low budget but good quality popular restaurant by the name of Lucky Sweet Mart . KOHLI PHOTO shop was the photography shop the main market area and some distance away by the road towards the Alfred park was Glamour photo studio .

Jukebox was a craze in early fifties and at the BN Rama's big department store there was a grand Juke Box. You had to drop a four Anna coin into a slot , select your favourite song by pressing one of the 20 buttons under front panel to select one of those top popular songs of the day. The selected songs were played one by one by the record changer.

MASTONS was an elite tailoring shop next to Kohli photo . At rupees thirtyfive for stitching a woolen coat they were known to have one of the  highest rates in Northern India.  

Rickshaw hiring charges from civil lines to University hostels (the Katra area) was a standard 25 paise.

 BULAKI 's hair cutting salon was the most Hi Fi hair dresser and it was adjacent to Palace cinema . It was patronised by many affluent University students. 

The clock tower above the senate hall of the university had a clock identical to the big Ben of London and  its gongs were  powerful and  similar to the big Ben of London.

 JAGATI was a very old restaurent  of University Road. Opposite jagati a little towards Saraswati Lal hostel was Bhatt ji's bakery shop and restaurent. Facing  it was Friend's Book Depot, the most popular of several book shops on the university road. There was also a hair cutting salon, a furniture hiring shop, a very good general merchent shop on this University road market. There was also a popular tailoring shop by the name of H.D.Pant tailors on the road towards Anand Bhavan.

There were no transister radios in India until late 1950s . Every hostel hlad a very large common hall (general social gathering area) and there  used to be a huge old time  radio set in this common hall of the hostel. Students used to gather there in big number to listen to cricket commentary and BINACA GEET MALA. Vizzy and Pearson sureta were the most well known cricket commentators of those days. And for binaca Geet mala we had the famous Amin Sayani, a man with a golden voice.

As I look back, it was an altogether different time as compared to today -
very laid back simple life .

***

Saturday, 1 March 2025

of astrologers and people in trouble

All over the world astrology is a popular subject . Lot of people read their Sunsigns forecasts in newspapers everyday. Books are sold based on sun signs. 

Lot of astrologers are seen sitting in  footpaths at tourist popular spots advising people on the past and future.

what is the truth about astrology ? 

Well, astrology is an  ancient science  dealing with the past and future of  person according to the precise position of planets at the time of birth at particular location. A chart is drawn and then according to the principles of astrology the astrologer uses his knowledge to tell us about our past and future and also tell remedies.

There are fraudulent people in every walk of life and astrology is no exception.

There are things that are beyond the understanding of science.

Science is always in a denial mode for anything that cannot be translated into a formula.

The ancient Hindus believed that human body has an electromagnetic field but science kept denying it and mocking it until 1954 . You must realise that science is at a primitive stage in the scheme of things of the universe. Science is not in a position to explain why certain things happen.

It is common knowledge in India that's a good tantrik can read your thoughts. How do scientists explain this ? 

The test to which these tantriks are put under controlled condition is not conducive to the working of psychic power.

Go to any well known AGASTYA  NADI reader and you will be surprised to see how he can tell things about your past with amazing ease and correctness.

According to my experience astrology is a complicated but authentic science but most people who call themselves astrologer have limited knowledge about  the subject. It has  become a good means of income for the so called astrologers. but astrology is a very efficient and authentic scientific instrument to know about a person's past and future

The problem with the world is that it has  a closed mind to things that it cannot understand. All along the history of the world many people suffered on account of this - such as Nicolaus Copernicus.

It is generally accepted that since the future is in a  fluid state these thought readers cannot have a proper grip over the events that have not happened. That's why their reading for the future is open to error. 

The bottom line is that you already know your past so these thought readers are not of much use to you unless you are curious to test their power to read your past. And at the hands of a good astrologer, astrology is a useful instrument to be guided about the future.

Wednesday, 22 January 2025

बच्चों के पढ़ाई के विषय

शिक्षा नीति क्या  होनी चाहिए

हमारी शिक्षा नीति ऐसी होनी चाहिए की बारहवां दर्जा पास करके हम इस लायक हो जाए की अपने पैरों पर खड़े हो सके और अगर हमें नौकरी ना मिले तो हम जीवन निर्वाह के लिए अपने आप कुछ काम कर सके।

जब मैं स्कूल में पढ़ता था तो एक विषय था हिस्ट्री। अब बालक या बालिका के लिए है यह क्या जरूरी है कि वह याद रखें कि  क्या मोहम्मद तुगलक पागल था।।
 यह भी आवश्यक नहीं है कि उसे पता होना चाहिए की मुगल साम्राज्य के पतन के क्या कारण थे। इसी तरह दुनिया का इतिहास पढ़ाने  पर भी सवाल उठता है। क्या हमारे लिये बचपन में यह  जानना जरूरी कि फ्रांस और रूस के युद्ध में क्या हुआ था और नैपोलियन ने अपने  युद्ध में क्या गलतियां की थी जिससे वह हार गया।

पर यह सब हमें पढ़ाया जाता है और इम्तिहान पास करने के लिए जरूरी है कि हमें पता होना चाहिए की  तुगलक पागल था या नहीं।

 इससे बड़ी बकवास क्या हो सकती है। 

हमें यहां नहीं पढ़ाया जाता कि हमें किस तरह स्वस्थ रहना है या बाजार में बिकने वाली चीजों में क्या चीजें हैं स्वास्थ्य के लिए हानिकारक और कौन से खाद्य पदार्थ नहीं खाने चाहिए।  यानी कि जीवन निर्वाह के लिए जो  याद होना चाहिए स्वास्थ्य संबंधी उसके बारे में एक भी शब्द नहीं पढ़ा जाता। 

अब एक दूसरा विषय ले लीजिए । वह लिटरेचर है ।चाहे वह अंग्रेजी लिटरेचर हो चाहे वह हिंदी लिटरेचर हो ।

अब इसका एक बच्चे के भविष्य से क्या ताल्लुक है ? क्या निराला की कविताओं कोई बच्चों के लिए समझना जरूरी है ? या क्या यह जरूरी समझता है कि शेली या कीट्स ने अपनी कविताओं में क्या लिखा था और क्यों लिखा । यह तो पूरा पागलपन है और एक बच्चे के साथ अन्याय है।

अब भूगोल को भी एक पूरे विषय के रूप में सेकेंडरी एजुकेशन में नहीं पड़ना चाहिए क्योंकि ऑस्ट्रेलिया की जलवायु क्या है या विश्व में कहां-कहां तेल के कुएं हैं यह जानना है एक बच्चे के लिए जरूरी नहीं है। 

इस तरह के और भी विषय है जैसे मनोविज्ञान। पैवलौव ने अपने कुत्ते के ऊपर क्या एक्सपेरिमेंट किया था 
और उसका क्या मतलब निकलता था इसका एक बच्चे से क्या लेना देना है ? मनोविज्ञान विषय भी हायर एजुकेशन का ही सब्जेक्ट होना चाहिए।

शिक्षा नीति जो अंग्रेजों की बनाई हुई है (और उस समय यह बहुत काम की थी) को सिर्फ ग्रेजुएशन लेवल पर ही पढ़ाया चाहिए जिन लोगों को इसमें दिलचस्पी हो और इस विषय में आगे अपना कैरियर बनाना चाहते हैं।

प्रजातंत्र का सबसे बड़ा हिस्सा होता है देश का और प्रदेश का चुनाव और जिस तरह से वातावरण बनता जा रहा है ज्यादातर नेता अपने चुनाव के बारे में ही सोचते रहते हैं कि किस तरह पब्लिक को लगाकर वोट लिया जाए और उनके पास कम समय होता है देश की समस्याओं को सुलझाने का खासकर देश की शिक्षा नीति को जो बहुत जरूरी है ।

देखना यह है कि इस तरह के सुधार कब आते हैं जिस देश का कल्याण हो।

Saturday, 16 November 2024

पुराने जमाने का रुपया और आज का रुपया

1955 का रुपया और आज का रुपया 

समय के साथ काफी परिवर्तन सब जगह हो रहे हैं और सबसे ज्यादा परिवर्तन जो एक वरिष्ठ नागरिक देखता है वह है रुपए की परचेसिंग पावर यानी खरीदने की शक्ति। 

अब देखिए सन 1938 का ₹1 का सिक्का और आज का ₹1 का सिक्का तो आपके समझ में आ जाएगा कि रुपए की कीमत में कितने गिरावट हुई है। पहले वाला है बिल्कुल शुद्ध स्टर्लिंग चांदी का और दूसरा साधारण लोहे पर पालिश किया हुआ।


और ताज्जुब की बात तो यह है कि उसे जमाने में चार आने का और आठ आने का सिक्का विशुद्ध चांदी का होता था। 

55 में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में सर सुंदरलाल हॉस्टल के बाहर सड़क पर केले वाला बैठता था और मैं यूनिवर्सिटी जाते वक्त वहां रुक कर तीन केले खरीदना था खाने के लिए उसी समय। मैं उसे दो आने दे देता था तीन केले के लिए यानी 50 पैसे का एक दर्जन केले । आज केले 80 रुपए दर्जन है।

 लखनऊ में महानगर से हुसैनगंज की तरफ लौटते हुए निशातगंज होकर रास्ता जाता है जहां बीच में सब्जी मंडी है। 1976 में महानगर से लौटते समय सब्जी मंडी से कुछ सब्जियों खरीदीं। टमाटर 25 पैसे किलो था। आज टमाटर के दाम ₹100 के ऊपर है एक किलो के।

1960 के दशक में हजरतगंज से शाम को लौटते वक्त डबल रोटी और मक्खन ले आते थे। एक बड़ी डबल रोटी 50 पैसे की आती थी और 100 ग्राम मक्खन 50 पैसे का था। आज के रेट तो आपको पता ही होंगे।

उसे जमाने में कहावत थी की गरीब आदमी को सिर्फ दाल रोटी में गुजारा करना पड़ता है। आज अरहर की दाल 275 रुपए किलो है और बाकी दालें भी 180 के आसपास। उसे जमाने में बासमती चावल सवा रुपए किलो था और दाल  50 पैसे के आसपास होती थी एक किलो।

72 में मैंने एक बजाज स्कूटर खरीदा था 3400 रुपए में। पहली बार पेट्रोल भरवाया तो ₹1 लीटर पेट्रोल के दाम थे। आजकल पेट्रोल के दाम ₹100 के आसपास है एक लीटर।

1950 के दशक में कागजी बादाम ₹5 किलो था और देसी घी भी इसी दाम का था।

1960 के आसपास लखनऊ में सिटी बस सर्विस काफी अच्छी थी तब मैं लखनऊ यूनिवर्सिटी में विद्यार्थी था और वहां से अक्सर हुसैन गंज की तरफ आना जाना होता था । यूनिवर्सिटी के बस स्टॉप से हुसैनगंज का एक तरफ का बस का किराया 6 पैसे था। 

हजरतगंज में 1960 के आसपास हनुमान मंदिर के बगल में एक रेस्टोरेंट हुआ करता था जिसका नाम बंटूस था। वहां थाली के हिसाब से खाना मिलता था। एक थाली भोजन 50 पैसे का था। 
और हॉस्टल में दो वक्त के भोजन का हमें ₹30 देना होता था ।

उस जमाने में लखनऊ के दर्जी एक कमीज की सिलाई का डेढ़ रुपया लेते थे और एक पेंट की सिलाई का ₹3.25 पैसा। गरम कोट की सिलाई 20 से ₹25 होती थी।

1950 के शुरू में भारत में कोका-कोला नाम की कोई चीज नहीं थी। कोका-कोला के रंग का ही एक कोल्ड ड्रिंक काफी पॉपुलर था इसको विम्टो कहते थे। 1960 के दशक में कोका-कोला भारत में काफी पकड़ बना चुका था । दाम 25 पैसे होते थे एक बोतल के। तब कांच की बोतल हुआ करती थी। 

पहले रेलवे के प्लेटफार्म में जाने के लिए कोई टिकट नहीं होता है पर 50 के दशक में पहले एक आने यानी 6 पैसे और बाद में दो आने आने 12 पैसे का प्लेटफार्म का टिकट होता था। 

1960 और 2024 के दाम की अगर तुलना करें तो करीब करीब सभी चीजों का दाम 100 से 150 गुना बढ़ गया है। और कुछ चीजों का दाम जैसे अरहर की दाल तीन सौ गुना से भी ज्यादाबढ़ गया है । दालें तब 50 पैसे के आस पास की 1 किलो आती थी।

पर सबसे मजेदार बात तो यह है कि हमारे बचपन हमारे दादाजी कहा करते थे कि क्या जमाना आ गया है‌।  कितनी महंगी हो गई है सब चीज़े !!

होता यह कि हर जमाने में सिर्फ खाने-पीने वगैरा की चीजों के दाम ही सस्ते नहीं होते बल्कि आपकी मासिक आय भी बहुत कम होती है।
मिसाल के तौर पर आजकल एक मजदूर 600 से ₹700 रोज कमाता है पर 1960 के शुरू में एक आई.ए.एस. अधिकारी के नौकरी शुरू करने पर पहली  सैलरी ₹400 महीने होती थी 
यानी ₹14 रोज से भी कम । पहले का मतलब है की रुपया की परचेसिंग पावर यानी खरीदने की शक्ति तो जरूर बहुत ही ज्यादा थी पर क्योंकि वार्षिक आय बहुत कम थी तो जो हाल आज है वही हाल पहले भी था जनसाधारण का। 

***

Friday, 4 October 2024

लापता लेडीज

Lapata ladies


आमिर खान की लापता लेडीज
पता नहीं आपने लापताल लडीज
 फिल्म देखी है या नहीं अगर दही अच्छी है तो एक बार तो देखा अच्छा रहेगा क्योंकि फिल्म फर्क तरहक हैपि और सभी कलाकार दे है पर मंजे हुए खलाड़ीक

इस पिक्चर को सन 2001 के टाइम में दिखाया गया है। जिस तरह से गांव में मोबाइल फोन का इस्तेमाल दिखाया गया है उस हिसाब  से पिक्चर की घटनाओं का समय सन 2008 के बाद का होना चाहिए था जब मोबाइल फोन गांव तक पहुंचने लगे थे । सन 2001 में गांव की तो बात छोड़ दो, शहरों में भी मोबाइल फोन नहीं होते थे एक दो रईसों को छोड़कर। मोबाइल फोन आम लोगों की पहुंच के बाहर था क्योंकि एक तो उसे खरीदने के लिए हजारों रुपए चाहिए होते थे और दूसरा एक मिनट की बात करने का चार्ज बहुत ही ज्यादा होता था। उस जमाने में गांव की लड़की के पास मोबाइल फोन कैसे हो सकता  था। 

यह प्रेस कटिंग देखिये मोबाइल फोन के बारे में
अब आगे बढ़ते हैं। गांव में गलती से जो लड़की आ गई थी दीपक की असली दुल्हन की जगह उसका नाम था जया।जया ने दीपक के गांव पहुंचने पर मोबाइल फोन का सिम कार्ड जला दिया था ताकि कोई उसको फोन ना कर सके और फिर  गांव की मोबाइल की  दुकान से नया सिम कार्ड खरीद के मोबाइल में लगा लिया। अब सवाल यह उठता है कि 2001 में उस गांव में ऐसी कौन सी दुकान  थी जहां सिम कार्ड मिलते थे । सन 2001 में  इक्के दुक्के लोगों के पास ही मोबाइल फोन होते थे और  वह भी उन शहरों में जहां मोबाइल नेटवर्क होता था यानि बड़े-बड़े शहरों में। बिहार के इस  गांव में मोबाइल फोन के सिम कार्ड की दुकान होना आश्चर्य की बात है।

दूसरी बात यह है कि अगर जया के पास मोबाइल फोन था भी तो गांव में तो कनेक्टिविटी थी ही नहीं 2001 में। 

जया गांव में एक दुकान में जाकर देहरादून के कृषि विद्यालय का फॉर्म ऑनलाइन डाउनलोड करवाती है और उसको ऑनलाइन भर के भेज देती है। इस तरह की स्मार्टफोन वाली ऑनलाइन डाउनलोड फैसिलिटी 2001 में नहीं थी। और गांव में 2001 में ऐसा होने का तो सवाल ही नहीं उठाता।

फिलहाल दीपक के घर में  रह रही थी जया। दीपक के घर के लोगों ने उससे उसके घर का फोन नंबर पूछा ताकि घरवालों को खबर कर दें पर सवाल यह उठता है की सन 2001 में बिहार के गांवों में क्या घरों में रेजिडेंशियल टेलीफोन होते थे । 

खैर जो भी हो मोबाइल फोन इस पिक्चर का अहम हिस्सा है और उसे हटाया नहीं जा सकता क्योंकि उसके बिना कुछ जरूरी घटनाएं हो ही नहीं  सकती है इसलिए कहानीकार की इस छोटी सी oversight को  नजरअंदाज करना जरूरी है।

पर पिक्चर में एक बात जरूर खटकती है। जया की शादी एक क्रिमिनल टाइप बहुत घटिया आदमी के साथ हो गई थी जिसके ऊपर संदेह है कि उसने अपनी पहली बीवी को जलाकर मार दिया था । इसके बारे में शायद पुलिस में कंप्लेंट भी थी। इस आदमी ने पुलिस थाने में
पुलिस इंस्पेक्टर के सामने जया को देखते ही एक जोरदार थप्पड़ मारा और धमकी दी कि घर जाकर चर्बी उतार लेंगे। उसने इंस्पेक्टर के सामने जया के मायके वालों को भी धमकी दी । इतना ही नहीं उसने पुलिस इंस्पेक्टर को भी धमकी दी कि मैं तुमको देख लूंगा।

कहानी सही तब होती जब पुलिस इंस्पेक्टर उसको जया के साथ मारपीट करने  और जान से मारने की धमकी देने के जुर्म में फौरन गिरफ्तार कर लेता और उसके साथ आए गुंडोंको भी जेल में डाल देता। लेकर आश्चर्य की बात है  की पुलिस इंस्पेक्टर ने ऐसा नहीं किया जबकि वह काफी कड़क आदमी था।  सिर्फ उससे यह कहा कि अगर जया को परेशान करने की कोशिश की तो मैं दुनिया के किसी कोने में भी हूं वहां से चलकर आऊंगा और तुमको हथकड़ी पहना दूंगा‌। यह बातें कमजोर तरह का तरीका था एक अपराधी तत्व के व्यक्ति से डील करने का।  ऐसे व्यक्ति से जया को और उसके परिवार वालों को जान का खतरा था।

जो भी हो लापता लेडीज एक  बढ़िया पिक्चर है और इसमें कलाकारों ने जिस तरह से काम किया है वह बहुत ही सराहनीय है। थाने के दरोगा जी का भी अभिनय बहुत अच्छा है । इस किरदार को फिल्म में रवि किशन ने निभाया है जो भोजपुरी फिल्मों के एक मंजे हुए अभिनेता हैं।


ऑस्कर के लिए विश्व की सबसे बढ़िया कुछ पिक्चरों मे इस पिक्चर का नाम भी शामिल कर लिया गया है  यह अपने आप में एक बहुत बड़ी बात है।

पिक्चर अवश्य देखिए और इसका आनंद उठाइए।

***


Sunday, 15 September 2024

हमारे बचपन के जमाने में (4)

हमारे बचपन के जमाने में (4)

समय बुरी तरह बदल गया है आजकल के  वरिष्ठ लोग जो 75 साल पार कर चुके हैं उन्होंने अपने बचपन में आजकल से बिल्कुल ही फर्क एक जमाना देखा था जिसकी आजकल के युवा लोग कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। 

अब देखिए आजकल क्या होता है। आप सुबह उठते हैं और घर के अंदर ही बने हुए बाथरूम में जाते हैं, नित्य कर्म करते हैं उसके बाद चेन खींच देते हैं तो टॉयलेट फिर साफ सुथरा हो जाता है। 

तब ऐसा नहीं होता था। तब आजकल की तरह फ्लश सिस्टम नहीं था। मकान के मुख्य हिस्से से हल्का हट के संडास होता था जहां नीचे एक बड़ा सा डिब्बा रखा रहता था और  ऊपर बैठकर उस डिब्बे मे़ घर के सभी परिवार जन बारी-बारी से  करते थे । फिर दोपहर के आसपास एक भैंसा गाड़ी आती थी काले रंग की जिसके पीछे एक बहुत बड़ा डिब्बा होता था । गाड़ी चलाने वाला आपके घर आता था पीछे जाता था और नीचे से डिब्बे को उठा कर ले जाता था और अपनी गाड़ी के बड़े डिब्बे में उलट देता था और फिर डिब्बे को साफ कर देता था और वापस रख देता था और फिर भैंसा गाड़ी चली जाती थी। 

नहाने के लिए बाथरूम तो होते थे पर बाथरूम में नल नही होते थे। हैंड पंप से पानी लाना पड़ता था बाथरूम में एक बाल्टी में । और बाल्टी प्लास्टिक के नहीं होती थी।  भारी भरकम टिन की होती थी। कभी-कभी नहाते नहाते पानी खत्म हो जाता है बाल्टी का और मुंह में साबुन लगा ही रह जाता था।

सबसे मुश्किल काम होता था सुबह उठकर अंगीठी जलाना चाय बनाने के लिए। आजकल तो आप किचन में जाते हैं स्टोव के ऊपर पानी रखते हैं और गैस  जला लेते हैं। तब ऐसा नहीं था। 

चाय आमतौर पर अंगीठी में बनती थी। अंगीठी में रात की राख भरी होती थी।  उसे निकाल कर फिर से कोयले लगाना होता। फिर उनके बीच में अखबार के टुकड़े रखना और कुछ छोटी-छोटी सूखी लकड़ी रखना फिर एक माचिस से कागज जलाना और फिर एक पाइप से फूंक फूंक के कोयले  को सुलगाते। जब तक अंगीठी जल न जाए तब तक धुएं को बर्दाश्त करना पड़ता था।  तब जाकर अंगीठी तैयार होती थी चाय बनाने के लिए।

उसे जमाने में कोई नंगे सिर बाहर नहीं निकलता था चाहे गरमी भी हो चाहे जाड़े हों। उस जमाने की पुरानी फोटो देखिये।  सब लोग सिर पर कुछ ना कुछ पहने हुए हैं, टोपी या हैट या पगड़ी। दफ्तर जाने वाले बाबू से लेकर बड़े अफसर तक सब लोग  हैट का उपयोग करते थे । उसे जमाने में सोला हैट पापुलर थी धूप में जाने के लिए । कोई भी फोटो देख लीजिए बच्चों के अलावा कोई नहीं दिखाई देगा नंगे सिर। और मैं बात सिर्फ भारत की भारत नहीं कर रहा हूं।  विदेशों की भी कोई  75 साल पुरानी फोटो देखिये तो आपको दिखाई देगा कि सब लोग सिर को ढक कर रखते थे।

दफ्तर में पुराने जमाने में हर समय टाइपराइटर की चतर-पटर की आवाज आती रहती थी।  तब फोटो स्टेट मशीन नहीं होती थी और अगर आपको किसी डॉक्यूमेंट की कॉपी बनानी हो तो उस कॉपी को टाइपराइटर में टाइप किया जाता था और फिर एक गजेटेड अधिकारी उसको प्रमाणित करता था अपने दस्तखत और मुहर लगा कर , तब जाकर वह किसी काम की होती थी। ज्यादा कॉपी बनाने के लिए कार्बन पेपर का इस्तेमाल होता था।

बैंक का काम भी अब पहले से बहुत फर्क हो गया है पहले पासबुक में हाथ से एंट्री की जाती थी जो बात साफ सुथरी नहीं होती थी और जिस पर सभी डिटेल नहीं लिखे रहते थे एंट्री करने के लिए भी समय ढूंढना पड़ता था जब बाबू कुछ फुर्सत में हो अगर पैसा लेने वालों की लाइन लगी हो उसे समय वह एंट्री नहीं कर सकता था आजकल पासबुक को मशीन में डालकर आप खुद ही एंट्री कर लेते हैं और ऐसी एंट्री जिसमें हर डिटेल बहुत साफ सुथरा प्रिंट हो जाता है। यही हाल कैशियर के काउंटर का भी था। आजकल तो आपका चेक देखकर कैशियर दराज में से नोटों की गाड़ी निकलता है और गिनने वाली मशीन में 5 सेकंड में गिनकर आपको दे देता है। पहले कैसे हाथ से गिनता था नोटों को और कब से कब दो बार गिनता था और उसमें काफी समय लग जाता था। 

उसे जमाने में एटीएम मशीन नहीं होती थी जहां जाकर आप आजकल अपने पैसे निकाल लेते हैं। उसे जमाने में ऑनलाइन पेमेंट भी नहीं होता था तो चेक से पैसे देने पड़ते थे। इसलिए हर आदमी बैंक जाता था और बैंक में बहुत भीड़ होती थी। आज कल बहुत ही कम लोग बैंक जाकर चेक काट कर पैसा निकालते हैं। 

उस जमाने में कार गिने चुने लोगों के पास ही होती थी । बाकी सभी लोग, दफ्तर के बड़े अधिकारी सहित , साइकिल में दफ्तर जाया करते थे। कोई भी पुरानी फोटो देखिये तो सड़क पर आपको बहुत सारी साइकिल है दिखाई देगी


उसे जमाने की बहुत सी चीज है अब गायब हो चुकी है । आप लोगों में से जो युवा पीढ़ी है उसने शायद हमाम जिश्ता, सिल बट्टा, मिट्टी के चूल्हे, कैंडलेस्टिक टेलीफोन, ग्रामोफोन, कभी नहीं देखे होंगे। आप में से बहुत से युवा लोगों ने अंतर्देशीय पत्रक नहीं देखा होगा इस्तेमाल करना तो दूर की बात है। दशहरा दिवाली होली नव वर्ष ग्रीटिंग कार्ड हुआ करते थे दुकानों में ढेर सारे और त्योहार पर लोग वहां जाकर ग्रीटिंग कार्ड खर्राटे थे उसका संदेश लिखते थे अपना नाम लिखते थे लिफाफे में डालकर बाहर पता लिखते थे और फिर पोस्ट ऑफिस जाकर या सड़क के लाल डिब्बे में लेटर बॉक्स में उसे छोड़ देते थे। आजकल तो व्हाट्सएप का जमाना है। 

आज से 50 साल बाद क्या होना है कहना मुश्किल है । परित तोता है पर इतना तो तय है क्या आपके हाथ में जो मोबाइल फोन है वह तब ग्रामोफोन की तरह गायब हो चुका होगा। 

*88

Sunday, 1 September 2024

हमारे बचपन के जमाने में (2)

हमारे बचपन के जमाने में (2)

आजकल सभी देशों की सरकार हाथ धोकर तंबाकू के पीछे पड़ी हुई है क्योंकि वैज्ञानिक कहते हैं कि इससे कैंसर होता है। तो तंबाकू के ऊपर इतना ज्यादा टैक्स है की आम आदमी की तंबाकू का इस्तेमाल करने में कमर टूट जाती है। आजकल शायद ही कोई सड़क पर सिगरेट पीते हुए जाता  दिखाई देगा आपको।

हमारे बचपन में यानि1950 के आसपास सिगरेट पीना शान की बात समझा जाता था। कुछ लड़के तो हाई स्कूल आने तक सिगरेट पीने लगते थे। सिगरेट के विज्ञापनों में अक्सर डॉक्टर दिखाई देते थे सिगरेट पीते हुए।
उस जमाने में सिगरेट पर टैक्स कम लगता था और काफी लोग सिगरेट पीते थे। सिनेमा हॉल में भी सिगरेट पीना मना नहीं था। मुझे याद है की बचपन में जब हम लोग सिनेमा देखने जाते थे तो हाल में सिगरेट का धुआं भरा रहता था। 
बहुत बाद में सिगरेट पीना मना हो गया था सिनेमा हॉल में।

उस जमाने में जो सिगरेट के ब्रैंड थी़ उनमें प्रमुख थे कैंची , कैप्सटन, गोल्ड फ्लैक पासिंग शो और चारमीनार। चारमीनार सबसे सस्ती थी पर उसका स्वाद कुछ बेढंगा था तो कम ही लोग पीते थे, उत्तर भारत में। 

उत्तर भारत में कैची सिगरेट बहुत प्रचलित है जो सस्ती थी और लोअर मिडल क्लास के लिए सही सिगरेट थी।
 जिनके पास पैसा ज्यादा था वह कैप्सटन या गोल्ड फ्लैक पीते थे।

रईस लोगों की सिगरेट 555 होती थी। 

बाद में  1960 के आसपास पनामा सिगरेट आई जो काफी सस्ती थी और 25 पैसे की 20 सिगरेट मिलती थी एक पैकेट में। इस सिगरेट की खासियत यह थी कि अच्छे खासे पैसे वाले लोग की इसे पसंद करते थे। हां एक बात बताना तो भूल ही गया। 1950 के आसपास सिगरेट पैकेट आम तौर परआती थी 10 सिगरेट के पैकेट में । 50 सिगरेट का एक टिन आता था।

50 के दशक के दशक से पहले हुक्का भी बहुत लोकप्रिय था। तरह-तरह के हुक्के आते थे रंग बिरंगे।  नीचे पानी रखने की एक फर्शी होती थी। उसमें से ऊपर एक डंडी जाती थी कोयले वाले  कुप्पी टाइप के अटैचमेंट की तरफ। उसमें कोयला सुलगता था एक खास तरह के तंबाकू के साथ। नीचे पानी की फर्शी होती थी जिससे ऊपर को एक डंडी जाती थी जिसको मुंह में लेकर सांस खींचने पर पानी में छनकर तंबाकू का धुआं मुंह में आता था। 

जब मैं बहुत छोटा था तो हमारे घर में भी एक हुक्का हुआ करता था और उस में से एक दो बार मैंने की कश खींचने की कोशिश की पर बुरा हाल हो गया खांसते-खांसते।

 दो और तरीके से तंबाकू पिया जाता था उन लोगों द्वारा जिनके पास हुक्का खरीदने के लिए साधन नहीं थे। एक में नारियल का इस्तेमाल होता था । बड़े साइज के सूखे नारियल के एक साइड है कश खींचने के लिए टोटी होती थी और ऊपर एक चिलम होती थी अंगारों के ऊपर तंबाकू रखने के लिए । जो हुक्का नहीं खरीद सकते थे वह इसी से तंबाकू पीते थे। बिल्कुल ही गरीब आदमी सिर्फ एक छोटी सी मिट्टी की चिलम से तम्बाखू पीता था।

उसे जमाने में हर संपन्न परिवार वालों के घर में एक पान का डिब्बा होता था जिसमें कत्था चूना व सुपारी रक्खी  होती थी अलग-अलग छोटे-छोटे पीतल के कटोरियों में। और पान के करारे पत्ते होते थे गीले कपड़े में लपेटे हुए। साथ में इलायची सुपरहिट तंबाकू इत्यादि होते थे। ज्यादातर संपन्न लोग घर में ही पानी बनाते थे। उत्तर भारत में सबसे ज्यादा पुराना देसी देसावरी पान बिकता था। कुछ लोग सफेद मगही पान खाना पसंद करते थे।

किसी भी व्यस्त सड़क पर चले जाइए तो उन दिनों थोड़ी-थोड़ी दूर पर छोटी-छोटी पान की गुमटियां दिखाई देती थी इसके अंदर बैठा हुआ पनवाड़ी हर समय व्यस्त रहता था पान लगाने में या सिगरेट देने में।

यह तो थी उस जमाने की तंबाकू के शौक की कहानी। बाकी अगले एपिसोड में। 

***

हमारे बचपन के जमाने में (1)

75 साल से ऊपर के महिलाओं और पुरुषों के जीवन में जो अनुभव आए हैं वह शायद ना पहले कभी आए थे ना आगे आने की संभावना  है 

हमने लकड़ी की तख्ती के ऊपर खड़िया मिट्टी से लिखकर गणित के सवाल हल किए हैं। नम कपड़े से इस तख्ती को साफ किया जाता था ताकि खड़िया मिट्टी या चौक से लिखा हुआ साफ दिखाई दे। बाजार में उन दिनों लिखने के लिए खड़िया में पेंसिल के डिजाइन की छड़ी मिलती थी।

उसे जमाने में पत्थर की स्लेट भी काफी प्रचलित थीं और उनमें भी खड़िया मिट्टी वाली चौक की डंडी से लिखा जाता था और गणित के सवाल हल किए जाते थे। 

उस जमाने में लड़कों को मास्टर साहब की जितनी मार स्कूल में पड़ती थी उसकी कल्पना भी आजकल के बच्चे नहीं कर सकते हैं। कहा जाता था कि बिना मार खाए लड़के जीवन में सफल नहीं हो सकते।

वह जमाना  था जब सब जगह बिजली नहीं थी । ज्यादातर इलाकों में लालटेन का  काफी इस्तेमाल होता था ।

लालटेन के नीचे ढक्कन खोलकर मिट्टी का तेल भरा जाता था ऊपर के ढक्कन उठाकर कांच वाले हिस्से को साइड में झुका कर निकाला जाता था और फिर साफ किया जाता था क्योंकि रात भर लालटेन जलने  से कांच काला का जाता था।

 हां यह बताना जरूरी है की जमाने में मिट्टी तेल खूब मिलता था और बहुत ही सस्ता था। गरीब लोग जो लालटेन नहीं खरीद सकते थे मिट्टी तेल की छोटी सी डिबरी का इस्तेमाल करते थे । इसके ऊपर भी कांच की एक छोटी सी शैड होती थी हवा को रोकने के लिए।

उस जमाने में आजकल की तरह लाल सिलेंडर में गैस नहीं होती थी रसोई घर में। ईंटें लगाकर चिकनी मिट्टी से रसोई घर में चूल्हे बनाए जाते थे।आगे से खुला चूल्हा और उसके पीछे एक बंद चूल्हा होता था । आगे के चूल्हे में तेज आंच होती थी और रोटी बनाई जाती थी या दाल बनाई जाती थी पीछे के चूल्हे में कोई एक पतीला रख दिया जाता था ताकि  ठंडा ना हो जाए। कभी-कभी बगल बगल में दो चूल्हे का डिजाइन भी होता था ।

बाजार से लकड़ी खरीद कर लाई जाती थी और कुल्हाड़ी से फाड़ कर छोटे-छोटे डांडिया रसोई घर में रखी जाती थी जलाने के लिए। 

रसोई घर पर अक्सर धुंआ भर जाता था तो धुएं के बाहर निकालने के लिए रसोई घर की छत पर एक चिमनी होती थी जिससे धुआं बाहर निकलता था। 

हमारे बचपन के जमाने में डाइनिंग रूम नहीं होता था खाना खाने के लिए। साधन संपन्न लोग भी खाना खाने के लिए रसोई घर में जाते थे और जमीन पर चौकिया में बैठकर थाली में खाना खाते थे।

 तब प्लेट का रिवाज नहीं था ‌। खाना बनाने के बर्तन अक्सर पीतल के होते थे और उन्हें बाहर कलाई चढ़ी होती थी । खाना बनाने के भगोंनों के बाहर चिकनी मिट्टी का लेप लगा दिया जाता था चूल्हे में चढ़ाने से पहले ताकि पकाते वक्त जो कालिख लगे वह बाहर लगी हुई मिट्टी में ही लगे और बर्तन आसानी से साफ हो जाए। थाली और गिलास भी पीतल के या कांसे के होते थे और खट्टी चीजों के लिए पत्थर की बनी हुई कटोरिया होती थी जितेंद्र पथरी कहते थे जिस पर चटनी अचार वगैरा रखा जाता था।

हमने वह जमाना देखा है जब शहर में पानी की सप्लाई की पाइप नहीं होती थी रसोई घर के बाहर आंगन में एक हैंड पंप होता था जिसके हैंडल को ऊपर नीचे  घुमाकर बाल्टी में पानी निकाला जाता था रसोई के काम के लिए और नहाने  धोने के लिए। 

उस जमाने में प्लास्टिक होता ही नहीं था । हर चीज बिना प्लास्टिक के होती थी । रस्सी सूत की होती थी, सामान ले जाने वाले बैग कपड़े के होते थे,  बाल्टी  जिंक मिले हुए लोहे की होती थी जिस पर जंग नहीं लगता था। 

उसे जमाने में कम साधन संपन्न लोगों के मकान भी बड़े होते थे जिनमे आंगन भी होता था। गर्मियों के दिनों में आंगन में पानी का छिड़काव करके खाटें बिछा दी जाती थी और उसके ऊपर  मच्छरदानी तान दी जाती थी। अक्सर जब अचानक गर्मियों में आंधी आ जाती थी या बिना मौसम का पानी बरसने लगता था तो हम लोग अपना बिस्तर लपेटकर अंदर भागते थे।  

आज के लिए इतना काफी है बाकी बातें अगले एपिसोड में। 

***

Saturday, 31 August 2024

खुल जा सिम सिम

खुल जा सिम सिम 

बचपन में कहानी पढ़ने का बहुत शौक था उसे जमाने में  टेलीविजन तो मैं था नहीं और इंटरनेट का तो सवाल ही नहीं उठाता कोई सोच ही नहीं सकता था की मोबाइल फोन क्या होता है और क्या चमत्कार कर सकता है। 

तो कहानी पढ़ने के लिए मैगजीन हुआ करती थीं जैसे चंदा मामा मनमोहन वगैरा। तो एक कहानी पड़ी अलीबाबा और 40 कर की। पढ़कर मजा आ गया। उसमें सबसे ज्यादा आश्चर्य की बात यह थी की गुफा के सामने खड़े होकर जो व्यक्ति भी खुल जा सिम सिम कहता था तो गुफा का पत्थर का भारी दरवाजा अपने आप सरकने लगता था और खुल जाता था। एक तिलस्म में वाली लंबी कहानी की किताब भी पढ़ी जिसमें तरह-तरह के चमत्कार तिलस्म के द्वारा होते थे। दीवाल को एक जगह छूं दिया तो अंधेरे कमरे में उजाला हो जाता था दूसरी जगह जाकर दीवाल के कोने में हाथ हिलाया तो दीवाल वैसे पानी निकालने लगता था।

बहुत आश्चर्य होता था यह सब पढ़कर पर कभी सोचा नहीं था की विज्ञान के द्वारा मेरे ही जीवन काल में ऐसा वास्तव में हो सकता है। 

यह तो  पुरानी बात हो गई अब 21वीं सदी की बात करें। 

कुछ साल पहले लखनऊ के एक आधुनिक अस्पताल में जाना हुआ किसी को देखने। बाहर निकलते समय अस्पताल में एक रेस्टोरेंट दिखा तो सोचा कुछ खा ले ।भूख तो लग ही रही थी। अंदर आया और बेसिन में हाथ धोने के लिए हाथ को साबुन से मला और फिर बेसन के नल की टोंटी खोलने के लिए नजर डाली तो वहां कोई टोटी थी ही नहीं। सिर्फ पानी निकालने वाला नल था। पीछे बैरा जा रहा था तो उससे कहा भाई यह नल में पानी खोलने के लिए टोटी नहीं है पानी कैसे निकलेगा। उसने कहा नल के नीचे हाथ लगाइए अपने आप  पानी आने लगेगा। और मैं जैसे ही नल के नीचे हाथ रखा पानी चालू हो गया और हाथ धोने के बाद हाथ हटाया तो पानी बंद हो गया। 

21वीं सदी में बहुत से चमत्कार हो रहे हैं। आप अपने मोबाइल फोन के कीबोर्ड पर लिखता है हैप्पी न्यू ईयर और एक बटन दबाते हैं और व्हाट्सएप में उसी समय आपका यह संदेश हजारों मील दूर ऑस्ट्रेलिया में आपके मित्र के मोबाइल फोन पर आ जाता है। 

वैसे देखा जाए तो बहुत से चमत्कार पिछले 200 साल से हो ही रहे हैं। पुराने जमाने में पोर्ट्रेट यानी अपनी तस्वीर बड़े-बड़े रईस लोग चित्रकारों से पेंट करवाते थे काफी पैसा देकर। आम आदमी के लिए यह संभव नहीं था। एक 50 साल का आदमी 
याह नहीं जान सकाफघभता था की 5 साल की उम्र में वह कैसा लगता था।  
फिर कैमरा का आविष्कार हुआ और बाद में वीडियो कैमरे का। अब तो आप देख सकते हैं बचपन से लेकर बुढ़ापे तक की अपनी फोटो। और बड़े-बड़े राजनेता या फिल्म कलाकार की तो डॉक्युमेंट्री या चलचित्र की फिल्में बन जाती है जो 100 साल बाद भी देखी जा सकती है। इसी तरह आवाज की रिकॉर्डिंग का भी आविष्कार हुआ और आप 100 साल पुरानी आवाज रिकॉर्ड की हुई सुन सकते हैं।

भविष्य में क्या होगा यह तो कहना मुश्किल है। पर यह तो निश्चित है की तिलस्म की कहानियों में आज से 100 साल पहले लिखा जाता था उससे ज्यादा हो चुका है और आगे और भी चमत्कार होने बाकी है।

***

Sunday, 30 June 2024

वह आवाज क्या थी ॽ

लखनऊ में बरसात का मौसम शुरू हो चुका है। 

शनिवार 29 जून 2024 को रात के 11:20 बजे अचानक नींद खुल गई बादलों के गड़गड़ाने और बिजली कड़कने की आवाज जैसी सुनाई दी थी।

 यह 5 मिनट तक सुनते रहे फिर कुछ समझ में नहीं आया । शायद बाहर जोरदार पानी बरस रहा है । तो बाहर की ओर की खिड़की खोली और देखा तो पानी तो नहीं बरस रहा है पर घने बादल छाए हैं। 

खिड़की के पास खड़े होकर थोड़ी देर तक ध्यान से सुनने के बाद ऐसा लगा कि यह बिजली की आवाज नहीं है यह तो बंदूक की गोली की आवाज है । कहीं फायरिंग हो रही है शायद। अक्सर वारदातें होती रहती है या फिर शायद पुलिस वाले कहीं प्रैक्टिस कर रहे हो क्योंकि थोड़ी दूर पर पुलिस की एक एकेडमी भी है। 

लेकिन जब थोड़ी देर तक यह चला रहा तो फिर एक और बात ध्यान में आई कि आज कोई त्यौहार तो नहीं है क्योंकि हो सकता है बम वाले पटाखे छूट रहे हो।

 इंटरनेट पर जाकर पटाखे क्यों छूट रहे हैं लखनऊ में इसको गूगल सर्च किया। कहीं कोई त्यौहार नजर नही आया। 

फिर अचानक एक खबर पर नजर पड़ी। भारत वर्ल्ड कप जीत गया । साउथ अफ्रीका को सात रन से हराकर। फिर एक समाचार और भी पढ़ा । लखनऊ में भारत के वर्ल्ड कप जीतने की खुशी में बहुत पटाखे छूट रहे हैं। 

तब जाकर समझ में आया की बरसात के मौसम में यह आवाज किस चीज की थी । आवाज़ थी कोहली के 76 रन की जो बहुत दिनों के बाद उसके बैट से निकली और सही समय पर । 

मुबारक हो भारत की जीत क्रिकेट प्रेमियों को।अब सो जाता हूं फिर से।

Tuesday, 11 June 2024

जाको राखे साइयां

आपको एक किस्सा सुनाते हैं । सत्य कथा है। 

 अमेरिका में एक सज्जन सिगरेट बहुत पिया करते थे और उनकी पत्नी उनकी इस आदत से परेशान हो ग‌ई । रोज इसी बात पर झगड़ा होता और घर में अशांति का वातावरण आ गया था।
नौकरी कुछ ऐसी थी कि पतिदेव को  लंबी दूरियों की यात्राएं करनी पड़ती थी अक्सर। तो एक बार एक शहर से दूसरे शहर, जो काफी दूरी पर था , जा रहे थे । हवाई जहाज में आगे  बैठे थे। अचानक सिगरेट की तलब लगी तो जेब से सिगरेट निकाल कर  सुलगाने की कोशिश कर ही रहे थे कि एयर होस्टेस आ गई। उसने कहा कि यहां सिगरेट पीना मना है। अगर आपको सिगरेट पीनी है तो बिल्कुल पीछे केबिन में जाकर सिगरेट पीजिए।

उन्होंने वैसे ही किया और अभी आधी सिगरेट ही पी थी की एरोप्लेन के इंजन में खराबी आ गई और वह जमीन पर तेजी से  आकर गिरा । जब वह जमीन से टकराया तो पीछे का हिस्सा जहां वह सिगरेट पी रहे थे टूट के छटक के दूर झाड़ी में जा गिरा और फिर हवाई जहाज में आग लग गई। सब यात्री जलकर मर गए।  वह बच गया।
इस घटना के बाद उनकी पत्नी ने उन्हें कभी सिगरेट पीने के लिए मना नहीं किया।

यह  एक सच्ची कहानी थी जिसे आप इंटरनेट पर भी ढूंढ सकते हैं ।

 हम सभी के जीवन में भी अक्सर ऐसा होता है । या फिर सुनने में आता है  ऐसी घटना के बारे में।

एक कहावत है कि जाको राखे साइयां मार सके ना कोई ।

 एक दूसरी कहावत है कि उसकी मर्जी के बगैर पत्ता भी नहीं हिल सकता।

एक और किस्सा है जब एक महिला जिसका नाम  Juliane Koepcke है अपनी सीट सहित हवाई जहाज से  हजारों फीट नीचे आकर गिरी जब बिजली गिरने से उसका हवाई जहाज टूट गया। 

इस महिला के बारे में नीचे के लिंक में बहुत कुछ है । पढ़ियेगा ।

https://en.m.wikipedia.org/wiki/Juliane_Koepcke

***

Saturday, 18 May 2024

वह भी एक ज़माना था

एक  जमाना वह भी था जब लोग घी खरीदते समय हधेली के उल्टी तरफ घी रगड़ कर उसकी मिलावट का पता लगा लेते थे।

एक जमाना वह भी था जब लोग कपड़े के थान के एक कोने को रगड़ का उसकी quality का पता लगा लेते थे।

एक जमाना था जब लोग पंचक्की जाते थे आटा पिसाने के लिए । 
उन्हें पता रहता था की किस तरह का गेंहू खा रहे हैं।  पनचक्की के ऊपर चुक्क चुक्क चुक्क चुक्क की आवाज होती रहती थी। अब नहीं सुनाई देती है यह आवाज।

एक जमाना वह भी था जब किसी भी चीज के पैकेट में उसके दाम नहीं लिखे होते थे। उस जमाने में एलोपैथिक दवाइयों के अलावा किसी भी चीज में मैन्युफैक्चरिंग डेट और एक्सपायरी डेट भी नहीं लिखी होती थी। 

एक जमाना हुआ करता था जब सुबह सुबह उठकर कोयले की अंगीठी जलानी होती थी पतली पतली लकड़ियों और कागज की मदद से।  फिर एक लोहे की पाइप को फूक फूक कर उसको सुलगाया जाता था। तब कहीं जाकर सुबह की पहली कप चाय के लिए पानी तैयार होता था। उसी जमाने में काफी घरों में कुल्हाड़ियां होती थी लकड़ी की चीर फाड़ करके आग जलाने और खाना बनाने के लिये।

एक जमाना था जब अक्सर सड़क पर गधे की पीठ पर ढेर सारे कपड़े लादकर धोबी आता दिखाई देता था हर एक के घर पर। फिर धुले हुए कपड़े लिए जाते कॉपी मे चेक करके और इसी तरह गंदे कपड़े भी नोट करके दिए जाते। अक्सर कमीज और पेंट में बटन गायब होते और कभी-कभी तो कपड़ा ही गायब हो जाता था। उसी जमाने में लोगों का यह भी कहना था कि इम्तहान के लिए  पढ़ते वक्त अगर गधे के ढेचू ढेचू की आवाज सुनाई दे जाए तो वह सवाल इंतहान मे जरूर आता था।

उस जमाने में अगर आप रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर जाते थे तो दर्जनों होल्डॉल और काले रंग के टीम के बड़े बक्से साथ लेकर सफर करते हुए लोग दिखाई देते थे और उन्हें बाहर से अंदर ट्रेन तक ले जाने के लिए कुली को सिर्फ 25 पैसे मिलते थे। आजकल की नई पीढ़ी को तो पता भी नहीं होगा कि होल्डॉल क्या चीज होती है।

उसी जमाने में ज्यादातर लोग साइकिल में ही दफ्तर जाया करते थे और उनके सिर पर  sola hat होती थी। 1970 के बाद पैदा हुए लोगों को तो पता भी नहीं होगा कि sola hat क्या होती है.

वह भी एक अजीबोगरीब जमाना था क्योंकि तब लोग अपने प्रिय जनों को और परिचित लोगों को चिट्टियां लिखा करते हाथ से और फिर उन्हें सड़क में जाकर या पोस्ट ऑफिस जाकर लाल रंग के लेटर बॉक्स में डालते थे।  हफ्ते में कई बार घर के बाहर पोस्टमैन की आवाज सुनाई देती थी और जिसने सुनी वह दौड़ पड़ता था चिट्ठी को उठाने के लिए। 

अजीबोगरीब जमाना था वह । पर कई मायने में बहुत अच्छा भी था ।

Wednesday, 15 May 2024

कुछ कहना बेकार है

कुछ कहना बेकार है

एक अच्छा जालीदार कागज लीजिए जिस पर से पानी नीचे निकल सकता है ।अब उसमें चाय की पत्ती रखिए और उसे बंद करके  उसमें एक डोरी बांध दीजिए और उस डोरी के आखिर में एक  कार्डबोर्ड का  टुकड़ा बांध दीजिए। अब उस पैकेट को एक प्याली के अंदर डालिये और धागे  कार्डबोर्ड सहित बाहर लटकाइए । अब उस प्याली में खौलता पानी भरिये । थोड़ी देर में चाय का कलर आने लगेगा। डोरी से पैकेट को हिलाने का खेल थोड़ी देर तक कीजिए  फिर पैकेट को निकाल कर अलग कर दीजिये। चाय बन गई आपकी। 

अब चाय का पाउडर है कागज का पैकेट है रस्सी की डोरी है और कार्डबोर्ड का टुकड़ा है तो पैसा तो ज्यादा लगेगा ही। डब्बे में 20-25 ऐसी चाय की पुडियाएं भर दीजिए और एक खूबसूरत डिब्बे में रखकर बेचिये बहुत ऊंचे दामों पर।

तो अब आप चाय पी रहे हो कागज का रस पी रहे हो डोरी का रस पी रहे हो तो सब चीज के पैसे तो देने ही होंगे।   महंगी चीज़ है सब लोग नहीं खरीद सकते हैं आप खरीद सकते हैं तो आपको अनुभव ऐसा होगा की आप किस्मत वाले हैं कितनी बढ़िया चाय  पी रहे है।

थोड़ा सा विज्ञापन भी कर दो उससे भी फायदा होगा लोगों को पता चल जाएगा की रईसों के पीने वाला चाय कौन सी है। 

दुनिया में अकलमंदो की कमी नहीं है। ऐसे अकलमंद भरे हुए हैं जो फटी हुई पेंट को चौगुने दाम पर में खरीदने हैं। जींस की नई पतलून लीजिए फिर उसको रेगमाल से रगड़ रगड़कर कई जगह फाड़ डालिए खूब अच्छी तरह प्रेस कर दीजिए और उसे पर दो-तीन तरह के लेवल लगा दीजिए। फिर उसे खूब ज्यादा दाम में बेचिये। 

उसकी कमीज मेरी कमीज से ज्यादा सफेद क्यों। उसकी चमड़ी मेरी  से ज्यादा गोरी क्यों। 
उसका बच्चा मेरे बच्चे से ज्यादा स्वस्थ क्यों। 
मेरा बच्चा उसके बच्चे की तरह क्लास में फर्स्ट क्या नहीं आता है। अखबार पढ़िए मैगजीन पढ़िए विज्ञापन आपको बता देंगे कि आपका बच्चा भी फर्स्ट आ सकता है अगर आप रोज सुबह उसको उनका बनाया हुआ पाउडर पानी में मिलाकर पिलाएं वह स्वस्थ भी हो सकता है पड़ोसी के लड़के से ज्यादा। और आपकी अम्मा की चमड़ी पड़ोसन की अम्मा की चमड़ी से ज्यादा गोरी हो सकती है अगर आप यह क्रीम लगायें। 

क्या कमाल खोपड़ी की सोच का और क्या विज्ञापन बनाते हैं भाई लोग। 

और सबसे कमल के तो वह लोग हैं जो इस तरह की जीत खरीदते हैं यह सोचकर कि वह बहुत अकलमंदी का काम कर रहे हैं ।

किसी का सही कहा है की बर्बाद गुलिस्ता करने को सिर्फ एक ही उल्लू काफी है,  हर शाख पर उल्लू बैठा है अंजामे गुलिस्ता क्या होगा।